Impact of Middle East conflict: Crude oil hits one-month high; crosses $85 mark.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव ने दुनिया की तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है ।
 
मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है । कच्चे तेल की कीमत अब 85.80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है ।
 
हॉर्मुज में तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसके चलते तेल के दाम बढ़े हैं ।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का एक अहम मार्ग है । इस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने से बाजार में अनिश्चितता है और इसी वजह से कच्चे तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है ।
 
तेल की कीमतें बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *