दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए अब जंतर-मंतर निर्धारित स्थल नहीं रहेगा । दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाते हुए तीन नए स्थानों को इसके लिए नामित किया है। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन के अधिकार को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्प तलाशने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अब इन तीनों नए स्थलों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा सकेंगे । इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी । यह आदेश दिल्ली पुलिस के पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22, दिनांक 28 अप्रैल 2022 में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किया गया है । जंतर-मंतर लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा है । Post navigation CM Mohan Majhi Supports SIR: SIRକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ସମର୍ଥନ: ଗଣତନ୍ତ୍ର ଓ ସ୍ୱଚ୍ଛ ନିର୍ବାଚନ ପାଇଁ ଏହା ଅତ୍ୟାବଶ୍ୟକ: ମୋହନ ମାଝୀ