India Condemns Drone Attack on Tanker Off Oman; Two Indian Seafarers Missing

ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हो गए हैं, जबकि चालक दल के नौ अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है । केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी ।

यह घटना 11 अक्टूबर को ओमान के सोहर एंकरेज (Sohar Anchorage) में MT Petro Dolphin नामक टैंकर के साथ हुई। जहाज पर कुल 12 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल थे । हमले के बाद नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो भारतीय नाविक बीर बहादुर यादव और अमित सिंह अब भी लापता हैं । लापता नाविकों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है ।

भारत सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और बचाव अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने भी स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखी है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है ।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच इस घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में समुद्री मार्गों की सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है ।

भारत ने वाणिज्यिक जहाजों और उन पर सवार नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है । फिलहाल, लापता भारतीय नाविकों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए अभियान जारी है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *