राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज कुछ केंद्रों पर CUET (UG) 2026 के आयोजन में बाधा डालने वाली तकनीकी गड़बड़ी पर खेद व्यक्त किया है । राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, और परीक्षा पूरे क्षतिपूरक समय के साथ आयोजित की जा रही है ताकि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो।तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा की पहली पाली देरी से शुरू हुई । दूसरी पाली भी निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे से शुरू होगी।सुबह की पाली के अभ्यर्थियों को पेपर की पूरी अवधि दी जा रही है और वे पेपर पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं।इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ‘X’ पर सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने लिखा, “NEET, CBSE, SSC के बाद आज CUET में भी गड़बड़ी।”राहुल ने आरोप लगाया कि 4 परीक्षाओं में गड़बड़ी से 1 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं। एक भी परीक्षा पारदर्शिता के साथ नहीं हो सकी । Post navigation Odisha CM to Review Ministers’ Report Cards from June 2