CJP's Saurav Das Ashutosh Ranka sent to Tihar jail for 5 days
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं—सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे—को बिना इजाज़त जंतर-मंतर में घुसने के आरोप में गिरफ़्तार किया।
 
गिरफ़्तारी के बाद, इन तीनों छात्र नेताओं को बुधवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया।
 
जहाँ सौरव दास और आशुतोष रंका को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं शिंदे को बॉन्ड की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जाने दिया गया।
 
यह घटनाक्रम जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गतिविधियों को लेकर चल रहे तनाव के बीच हुआ है। हिरासत में लिए जाने के बाद, CJP अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए एक बैठक करने वाली है।
 
कल सुबह जंतर-मंतर में घुसने पर इन तीनों नेताओं को हिरासत में लिया गया था । सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों ने शांति भंग की और तय शर्तों का उल्लंघन किया ।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रदर्शन के लिए बाकायदा लोगों को आह्वान किया था । इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
 

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *