प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया । केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को त्योहारों के अवसर पर बड़ी सौगात देते हुए 78 दिनों के बोनस की घोषणा की है । इस फैसले से देशभर के लगभग 11 लाख 40 हजार 770 रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा । केंद्र सरकार इस बोनस के तहत कुल 2,009 करोड़ रुपये खर्च करेगी । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की । सरकार के इस फैसले से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है । बयान में आगे कहा गया कि हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। इस साल भी, लगभग 11.40 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी की राशि का भुगतान किया जा रहा है । Post navigation BJP Welcomes Historic Odisha Cabinet Reforms: ରାଜ୍ୟ କ୍ୟାବିନେଟ୍ରେ ୧୬ଟି ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତାବକୁ ମଞ୍ଜୁରୀ; ଐତିହାସିକ ନିଷ୍ପତିକୁ ବିଜେପିର ସ୍ୱାଗତ Journalist Accreditation Panel Directed Set Up in Odisha: ରାଜ୍ୟରେ ୨ ମାସ ଭିତରେ ଗଠନ ହେବ ସାମ୍ବାଦିକ ଅଧିସ୍ୱୀକୃତି କମିଟି, ପିସିଆଇର କଡ଼ା ନିର୍ଦ୍ଦେଶ