28 killed after bus collides with truck catches fire in Tanzania
पूर्वी तंजानिया के मोरोगोरो में एक यात्री बस और लकड़ी ले जा रहे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई ।
 
मोरोगोरो रीजनल फायर एंड रेस्क्यू फोर्स के प्रमुख जोसेफ मवासबेजा ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और वह जलकर मलबे में बदल गई, जिससे पीड़ितों की मदद में जुटे बचाव कर्मियों के लिए बचाव कार्य मुश्किल हो गया ।
 
शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हादसा तब हुआ होगा जब ट्रक ड्राइवर ने बिना ज़रूरी सावधानी बरते दूसरी गाड़ियों से आगे निकलने (ओवरटेक) की कोशिश की । अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से 27 बस यात्री थे और एक व्यक्ति ट्रक में यात्रा कर रहा था। 30 अन्य लोगों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *