CJP Leaders Detained, Command Now in Ajinkya Shinde's Hands
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर बताया है कि जब तक वह और संगठन के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे ।
 
अभिजीत दीपके ने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें आशंका थी कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उन्होंने पहले से ही यह योजना बना रखी थी ।
 
उन्होंने बताया कि सौरभ, आशुतोष और वह खुद हिरासत में लिए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस उन्हें रिहा नहीं करती है, तब तक जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे ।
 
दीपके के इस वीडियो के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि CJP ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पहले से ही वैकल्पिक रणनीति तैयार कर ली थी ।
 
अजिंक्य शिंदे ने X पर वीडियो शेयर कर लोगों से जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की अपील की । साथ ही, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस जहां भी रोके, वहीं विरोध जारी रखें और उस जगह को ही जंतर-मंतर बना दें ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *