tmc-mla-madan-mitra-joins-ritabrata-led-camp-quits-mamatas-faction
बुधवार को मदन मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए ऋतब्रत बनर्जी के साथ जाने का ऐलान किया । इससे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट को एक और राजनीतिक झटका लगा है ।
 
कामरहटी के अनुभवी विधायक ने घोषणा की कि वे ममता बनर्जी के समर्थक “कालीघाट TMC” के तहत काम करने वाली सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संगठनात्मक कमेटियों से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
 
संगठनात्मक बंटवारे के सार्वजनिक होने के बाद से बागी गुट में शामिल होने का यह सबसे बड़ा मामला है। इससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के सामने संकट और गहराने की उम्मीद है।
 
यह घटनाक्रम प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कथित म्युनिसिपल भर्ती घोटाले के सिलसिले में मित्रा की पत्नी और दो बेटों को समन भेजने के एक दिन बाद हुआ है।
 
मित्रा तृणमूल कांग्रेस के सबसे जाने-माने जन-नेताओं में से एक हैं और बरसों तक ममता बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। हाल के महीनों में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के कुछ हिस्सों के साथ मतभेद सार्वजनिक रूप से जाहिर किए थे ।
 
रिताब्रता बनर्जी के गुट के साथ जुड़ने के उनके फैसले से बागियों को अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक चेहरा मिल गया है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *