Mumbai Police Issues Notice to Actor Imran Khan to Leave India by Oct 28
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने के आदेश मिले हैं ।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को एक नोटिस जारी किया है ।
 
अमेरिकी नागरिक इमरान खान को ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ (प्रवास और विदेशी अधिनियम) के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है ।
 
यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में अभिनेता के शामिल होने के बाद की गई है । इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी ।
 
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ समय के लिए इमरान खान को हिरासत में भी लिया था ।
 
इमरान खान (43), जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे हैं । उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ (2010) और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ (2011) जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *