प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में शनिवार को देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में रिफाइनरी प्रोडक्शन टैंकरों को हरी झंडी दिखाई । प्रधानमंत्री मोदी ने बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया । इन परियोजनाओं में पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ट्रांसमिशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं । साथ ही आज राजस्थान के करीब 54,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी दिए गए । पश्चिम एशिया युद्ध और ऊर्जा संकट पर बालोतरा में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज कई बड़े देश ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं । लेकिन 21वीं सदी के’ न्यू इंडिया’ के संकल्प और प्रयासों ने इस संकट को दूर किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध ने 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट ला दिया था। भारत ने हर स्तर पर सही फैसले लिए और सही आकलन किया। भारत ने अपने संसाधनों का संतुलित इस्तेमाल कर समस्या को दूर किया। पीएम ने कहा कि हमारी LPG जरूरत का लगभग 60% आयात से पूरा होता है। इसका 90% खाड़ी देशों से आता है, जो हार्मुज मार्ग से आता था। युद्ध की स्थिति के कारण यह आपूर्ति लगभग बंद हो गई थी। संकट शुरू होते ही हमने अपनी रिफाइनरी क्षमता बढ़ाई। प्रधानमंत्री ने बताया कि सिर्फ 7 दिनों के अंदर LPG उत्पादन बढ़ गया। घरेलू उत्पादन 35,000 MT से बढ़कर 54,000 MT हो गया। PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। कम समय में 11 लाख से ज्यादा परिवारों को PNG कनेक्शन दिया गया है । उन्होंने कहा कि आज भी हम घरेलू LPG सिलेंडर 950 रुपये से कम कीमत पर दे रहे हैं । पीएम ने कहा कि कुछ ताकतें अफवाह और डर फैलाने में व्यस्त थीं, लेकिन भारत ने कूटनीतिक संबंधों और त्वरित फैसलों से ऊर्जा संकट को संभाल लिया। Post navigation Machkund Dam Gate Opened: ଲଗାଣ ବର୍ଷାରେ ବଢ଼ିଲା ଜଳସ୍ତର, ଖୋଲିଲା ମାଛକୁଣ୍ଡ ଡ୍ୟାମ୍ର ଗୋଟିଏ ଗେଟ୍