MHA Warns Against Account Misuse, Urges Users to Log Out After Every Session
गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे व्हाट्सएप के जरिए कोई भी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें, क्योंकि गलत इरादे वाले लोग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं ।
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ‘नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट’ (NCTAU) ने पाया है कि कुछ खास परिस्थितियों में, एक चालू (ऑथेंटिकेटेड) व्हाट्सएप वेब सेशन का दुरुपयोग करके कोई अन्य व्यक्ति किसी यूजर के व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच (unauthorized access) हासिल कर सकता है ।”
 
इस एडवाइजरी में व्हाट्सएप वेब के इस्तेमाल से जुड़े संभावित खतरों के बारे में बताया गया है, खासकर तब जब साझा (shared) या अन्य लोगों की पहुंच वाले कंप्यूटरों पर व्हाट्सएप सेशन लॉग-इन (ऑथेंटिकेटेड) ही रह जाए। यह चेतावनी इस चिंता के बीच आई है कि ऐसे सेशन का फायदा उठाकर कोई व्यक्ति किसी के निजी अकाउंट तक पहुंच सकता है और उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकता है ।
 
आधिकारिक बयान के अनुसार, साइबर अपराधी एक सक्रिय व्हाट्सएप वेब सेशन का फायदा उठाकर निजी बातचीत पढ़ सकते हैं, अकाउंट होल्डर बनकर मैसेज भेज सकते हैं, कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप चैट तक पहुंच सकते हैं, और इस जानकारी का इस्तेमाल धोखाधड़ी, फिशिंग या सोशल इंजीनियरिंग के लिए कर सकते हैं ।
 
एडवाइजरी में यूजर्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे ऑफिस के कंप्यूटरों, सार्वजनिक सिस्टम, साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर या ऐसे किसी भी अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल न करें, जिन तक किसी तीसरे व्यक्ति की पहुंच हो सकती है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *