भगवान मुरुगन के जयकारे ‘वेत्रिवेल मुरुगनुकु अरोहारा’ के बीच, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित ‘दीपाथून’ पर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ जलाया गया । यह आयोजन हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों – जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन – की देखरेख में संपन्न हुआ । इस दीपम को जलाने के लिए 30 किलो घी, 50 मीटर सूती बाती और 5 किलो कपूर का उपयोग किया गया । तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की तलहटी में स्थित ‘दीपाथून’ (पत्थर के खंभे) पर दीप प्रज्वलित होने के दृश्य को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी थी। दीप जलते ही कई भक्त भावुक हो उठे। तिरुपरनकुंद्रम में भक्त दीप प्रज्वलन का जश्न मनाते हुए केसरिया शॉल लहराते नजर आए। थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाए जाने के बाद, लोग थिरुपरनकुंद्रम मंदिर के बाहर तैनात सीआरपीएफ जवानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं । हालात को नियंत्रित करने और पहाड़ी की ओर लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है । Post navigation Sijimali Tribal Rights Issue: ଡିସେମ୍ବର ୨ରେ ଏନ୍ସିଏସ୍ଟିରେ ହାଜର ହେବେ ସାଂସଦ ଡଃ. ସସ୍ମିତ ପାତ୍ର Successful Career in Wood Carving: ପିଏମ୍ଇଜିପି ସହାୟତାରେ କାଠ ଖୋଦେଇ ଶିଳ୍ପକୁ ସଫଳ ବ୍ୟବସାୟରେ ପରିଣତ କଲେ ଶୁଭେନ୍ଦୁ