तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के लिए एक बड़ी जीत के रूप में, कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें रिताब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था । जस्टिस कृष्ण राव ने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वे दस दिनों के भीतर तय करें कि पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष कौन होना चाहिए । कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट द्वारा अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किए जाने के फैसले को भी खारिज कर दिया । कोर्ट के ये निर्देश टीएमसी (ममता बनर्जी गुट) के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की एक याचिका पर आए हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विपक्षी टीएमसी (डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस) गुट के नेता रिताब्रत बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने को चुनौती दी थी । Post navigation कल दीपाथून पर प्रज्ज्वलित होगा दीपम, मंदिर बोर्ड निलंबित, सुरक्षा की कमान CRPF के हाथ