saif-ali-khan-gets-death-threat

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जीशान अख्तर के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है । जीशान अख्तर, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक वांछित आरोपी है ।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वे इस धमकी की सच्चाई का पता लगा रहे हैं ।

हाल ही में, मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने किसी भी गिरोह से जुड़े न होने के बावजूद, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर जैसे फिल्म सितारों को धमकियां दी थीं ।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *