भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और क्षेत्रीय निदेशकों से कहा है कि वे मैदानी अधिकारियों को निगरानी और प्रवर्तन (enforcement) बढ़ाने का निर्देश दें । इसमें ‘पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर’ के नियमित निरीक्षण और जोखिम-आधारित सैंपलिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। साथ ही, नियमों का पालन न करने के मामलों में FSS अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए । अनिवार्य BIS प्रमाणन को हटाए जाने के बाद, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और मिनरल वॉटर को ‘उच्च जोखिम वाली खाद्य श्रेणियों’ (High-Risk Food Categories) में रखा गया है । इनकी निगरानी और समय-समय पर समीक्षा के लिए, निरीक्षणों, लिए गए नमूनों और परीक्षण रिपोर्टों का पूरा विवरण ‘फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम’ (FoSCoS) में दर्ज किया जाएगा । Post navigation अमेरिका ने भारत समेत 7 देशों पर 25% तक नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा