Gulveer Singh creates History; Wins Third Medal at Asian Games 2026
भारत के गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा ।
 
मंगलवार को नागोया में हो रहे एशियाई खेल 2026 में गुलवीर सिंह ने मेडल्स की हैट्रिक पूरी की । उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, जो इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा मेडल था। गुलवीर ने यह दूरी 13 मिनट 32.75 सेकंड में पूरी की ।
 
इससे पहले उन्होंने पुरुषों की 1500 मीटर और 10,000 मीटर फ़ाइनल में सिल्वर मेडल जीते थे। गुलवीर ने सोमवार को हुई 1500 मीटर दौड़ 3 मिनट 31.13 सेकंड में पूरी की थी। उन्होंने पिछले हफ़्ते 10,000 मीटर की दौड़ 28 मिनट 29.38 सेकंड में पूरी की थी ।
 
10,000 मीटर में मिला सिल्वर मेडल गुलवीर के लिए एक बेहतर उपलब्धि थी, क्योंकि उन्होंने हांगझोऊ में हुए पिछले एशियाई खेलों में इसी इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।
 
गुलवीर एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में तीन मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय ट्रैक एंड फ़ील्ड एथलीट बन गए हैं ।
 
गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं। उन्होंने 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक, 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में एक रजत और एक कांस्य पदक, और 2022 एशियाई खेलों में एक कांस्य पदक जीता है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *