भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया । विभाग ने तेज़ हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है और लोगों से गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील की है। आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है और पिछले तीन-चार दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है, रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ है और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। मुंबई, ठाणे, नासिक समेत इन जिलों में आज से सभी स्कूल बंद । बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है । भारी बारिश से वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं बाधित हुईं, जिससे 20 से ज़्यादा लंबी दूरी की ट्रेनें फंसी रहीं और मुंबई में 40 से ज़्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में असाधारण बारिश हुई है, और शहर में चार दिनों के भीतर ही लगभग पूरे महीने की बारिश हो गई है। Post navigation 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाईकोर्ट ने 49 दोषियों की सजा बरकरार रखी Wayanad Landslides: କେରଳମ ୱାଏନାଡ୍ରେ ଭୂସ୍ଖଳନ; ୫ମୃତ