U19 Asia Cup 2026: India Beat Afghanistan to Reach Final, Set Up Thrilling Clash Against Pakistan

U19 एशिया कप के सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट के अंतर से मात देकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में एंट्री कर ली है ।

आज ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें आमने-सामने थीं। भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह मैच 8 विकेट से जीता और टूर्नामेंट के फ़ाइनल में प्रवेश किया।

मैच की पहली पारी में अफ़ग़ानिस्तान ने कुल 227 रन बनाए । भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। आर्यन सवसनी ने 2 विकेट चटकाए, जबकि काव्या परेश पटेल, यशवर्धन चौहान और अर्जुन राजपूत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बल्लेबाज़ी में आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों पर 51 रन बनाए, वहीं लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार पारी खेलते हुए 90 गेंदों पर 93 रन जोड़े। इसके अलावा, वीके विनीत 62 गेंदों पर 57* रन बनाकर नाबाद रहे।

फ़ाइनल में भारत का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जहाँ टीम एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी। यह फ़ाइनल मुक़ाबला 14 नवंबर को अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *