India vs New Zealand 3rd ODI called off due to rain

हैमिल्टन में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही थी जिस कारण बिना एक भी गेंद फेंके भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच को रद्द करना पड़ा।

भारत पांच मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे है। अब दोनों टीमें आखिरी दो मैचों के लिए तौरंगा जाएंगी, जो 13 और 15 नवंबर को खेले जाने हैं।

टॉस से पहले ही ओवरों की कटौती कर दी गई और मैच 40-40 ओवर का कराने का फैसला किया गया। 20 ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय दोपहर 12:32 बजे (IST) था, लेकिन भारी बारिश ने सारी योजनाएं धो दीं। चौथा वनडे 13 नवंबर को खेला जाना है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि, जैसे ही 40-40 ओवर के मैच के लिए कवर हटाए जा रहे थे, तभी फिर से ज़ोरदार बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश का पूर्वानुमान था।

 

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *