Indian Women’s Recurve Team Makes Asian Games History, Wins Gold
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल के साथ शुक्रवार की शुरुआत की। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद की महिला रिकर्व टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
 
भारतीय तिकड़ी ने तेज़ हवाओं वाली मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना संयम बनाए रखा और मौजूदा चैंपियन को हराया। इस इवेंट में भारत का यह पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल था।
 
इससे पहले भारत कभी भी एशियन गेम्स में महिला टीम इवेंट के फ़ाइनल में नहीं पहुँचा था। फाइनल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच शुरुआती दो सेट बेहद करीबी रहे।
 
दोनों सेट में स्कोर क्रमश: 54-54 और 56-56 रहा, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और शुरुआत में कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी।
 
महिला रिकर्व टीम का एशियन गेम्स में पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन 2022 (हांगझोऊ) में रहा था, जब भकत, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी को ब्रॉन्ज़ मेडल से ही संतोष करना पड़ा था।
 
महिला रिकर्व टीम की यह जीत इन गेम्स में भारत का चौथा तीरंदाजी गोल्ड मेडल है। इससे पहले पुरुष कंपाउंड, महिला कंपाउंड और मिक्स्ड कंपाउंड टीमों ने भी गोल्ड मेडल जीते थे।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *