Global Markets Rally on US Midterm Election Results; Sensex and Nifty Surge
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त मिली है. डेमोक्रेट्स ने संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर कब्जा कर लिया है ।
 
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक शेयर बाजारों का रुख बदल गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार उत्साह देखने को मिला। इसका सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। गुरुवार, 5 नवंबर को बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने जबरदस्त छलांग लगाई।
 
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 1,609 अंक की बढ़त के साथ 78,910 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 417.45 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,378.05 के स्तर पर पहुंच गया।
 
वैश्विक बाजारों में तेजी के पीछे अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों से बनी स्पष्टता और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
 
इस बीच, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में इस गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।
 
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी खरीदारी का माहौल देखने को मिला।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *