संसद में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिश में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष को चर्चा के लिए 24 घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि वह उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक सदन में मौजूद रहेंगे । हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को शाह की बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे यह जानना चाहते हैं कि NEET परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था। अमित शाह ने विपक्ष से अपील की कि वे छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बहस के लिए आगे आएं और उन्हें संसदीय नियमों और परंपराओं के तहत जवाब देने दें । मानसून सत्र के चौथे हफ्ते में भी लोकसभा में जारी हंगामे के बीच संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा कि वह आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक बहस शुरू करने और हर छोटी-बड़ी बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं । राहुल गाँधी के अमित शाह में सदन में आने की हिम्मत नहीं टिपण्णी पर शाह ने कहा कि विपक्ष को दोपहर 3 बजे बहस शुरू करने के लिए स्पीकर को पत्र लिखना चाहिए और वह इसके लिए तैयार हैं । शाह ने कहा, “संसद में लंबी चर्चाएं होती हैं । मैं आज दोपहर 3 बजे से बहस जारी रखने के लिए तैयार हूं। हम देर रात तक बैठेंगे और कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा जारी रखेंगे; अगर स्पीकर इजाजत दें तो मैं कल ‘प्रश्न काल’ (Question Hour) को भी स्थगित करने के लिए तैयार हूं। मैं कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा जारी रखने के लिए तैयार हूं। मैं खुद इसमें शामिल रहूंगा, हर बात के नोट्स लूंगा और हर बिंदु का जवाब दूंगा ताकि देश की जनता के सामने पूरा मामला साफ हो सके—ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके। अब विपक्ष को तय करना है कि वे चर्चा करना चाहते हैं या हंगामा करना चाहते हैं ।” Post navigation Odisha Vigilance Nab RI: ଭିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲରେ ଆରଆଇ Polavaram Project: ପୋଲାଭରମ ପ୍ରକଳ୍ପରେ ଓଡ଼ିଶାର କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତଙ୍କୁ ନେଇ କେନ୍ଦ୍ର ନୀରବ; ଅନ୍ଧାରରେ ହଜାର ହଜାର ଆଦିବାସୀଙ୍କ ଭାଗ୍ୟ