Kerala got new CM; Why was Satheesan elected?

केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता वापसी के बाद वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के पक्ष में मजबूत लॉबिंग की चर्चा थी। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने सतीशन पर भरोसा जताया।

वी.डी. सतीशन पिछले कुछ वर्षों में केरल की राजनीति में कांग्रेस का सबसे आक्रामक और प्रभावी चेहरा बनकर उभरे हैं। वे छह बार विधायक रह चुके हैं और संगठन तथा विधानसभा—दोनों स्तरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने एलडीएफ सरकार को भ्रष्टाचार, सोना तस्करी, प्रशासनिक विफलता और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार घेरा।

उनकी साफ-सुथरी छवि, मजबूत वक्तृत्व शैली और जनता से सीधा जुड़ाव कांग्रेस नेतृत्व के लिए बड़ा कारण बना। पार्टी को लगा कि सतीशन राज्य स्तर पर ज्यादा स्वीकार्य और जनाधार वाले नेता हैं, जो विभिन्न गुटों के बीच संतुलन भी बना सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने इस बार दिल्ली आधारित शक्ति समीकरणों से ज्यादा जमीनी नेतृत्व और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *