mumbai-bound-air-india-flight-isolated-at-kolkata-airport-following-hijack-alert

सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान (AI 772) को टेकऑफ़ से पहले हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद ‘आइसोलेशन बे’ (अलग जगह) में ले जाया गया। इस घटना से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक की धमकी लिखा हुआ संदेश मिलने के बाद सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने पूरे विमान को घेर लिया है, ताकि बारीकी से तलाशी ली जा सके।

टेकऑफ़ से पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस अलर्ट के बारे में बता दिया गया था। हवाई अड्डा प्रशासन अधिकारी इसके पीछे की कारण जांच कर रहे हैं । एयर इंडिया, CISF और हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *