Cauvery River Water Dispute: SC Rejects Tamil Nadu's Plea Seeking 11 TMC Water from Karnataka

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की उन दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें कर्नाटक को कावेरी नदी का 11 हजार मिलियन क्यूबिक (TMC) फीट पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी ।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने कहा कि तमिलनाडु ने कुछ अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर लाने के लिए एक तीसरी अर्जी भी दाखिल की है, जिसे भी खारिज कर दिया जाएगा ।

कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कावेरी नदी का 11 TMC फीट पानी छोड़ने की तमिलनाडु की मांग को पूरा करना मुश्किल होगा ।

अपनी याचिकाओं में, तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक को निर्देश देने की मांग की थी कि 7 अक्टूबर तक कावेरी के 11 TMC पानी का जो बकाया है, उसे तुरंत जारी किया जाए ।

जहां तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को बताया कि पानी की कमी के कारण उनकी खरीफ की शुरुआती फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है, वहीं कर्नाटक का कहना है कि वह “भयानक सूखे” की स्थिति का सामना कर रहा है ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *