India-Switzerland sign MoUs on trade infra and innovation
सोमवार को राजधानी के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की मौजूदगी में भारत और स्विस परिसंघ के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान हुआ ।
 
दोनों नेताओं ने भारत और स्विट्जरलैंड के रिश्तों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार व निवेश, इनोवेशन व AI, सैन्य आदान-प्रदान व रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक और लोगों के बीच आपसी संबंधों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की ।
 
भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्टार्टअप समेत 5 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई ।
 
बातचीत में स्विट्ज़रलैंड में योग और आयुर्वेद के साथ-साथ आज साइन किए गए ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ और ‘यंग प्रोफेशनल्स एग्रीमेंट’ पर भी चर्चा हुई।
 
ये समझौते भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगे, साथ ही दोनों देशों ने वैश्विक शांति, स्थिरता और वैश्विक संस्थाओं में सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया ।
 
मुख्य नतीजों में ट्रांसपोर्ट, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर, माइग्रेशन व मोबिलिटी और युवा प्रोफेशनल्स से जुड़े नए समझौते शामिल हैं। साथ ही, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई संयुक्त रिसर्च पर भी सहमति बनी ।
 
प्रधानमंत्री ने युवा प्रोफेशनल्स और स्कॉलर्स के लिए सीमा-पार आवाजाही को आसान बनाने वाले अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने का भी ज़िक्र किया ।
 
दोनों पक्षों ने शांति, कूटनीति और वैश्विक संस्थाओं में सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई ।
 
 
 

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *