Union Cabinet approves Rs 62370 crore fertiliser subsidy for Rabi 2026-27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज रबी सीजन 2026-27 (01.10.2026 से 31.03.2027 तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (P&K) उर्वरकों पर ‘पोषक तत्व आधारित सब्सिडी’ (NBS) दरों को मंजूरी दे दी है। रबी 2026-27 के लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 62,370.02 करोड़ रुपये होगी।

यह राशि रबी 2025-26 सीजन की बजटीय आवश्यकता से लगभग 24,417.73 करोड़ रुपये अधिक है। रबी 2025-26 के लिए बजट 37,952.29 करोड़ रुपये था।

किसानों को 1350 रुपये प्रति बोरी की तय कीमत पर DAP की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

किसानों को किफायती दामों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, DAP और NPKS ग्रेड सहित P&K उर्वरकों पर सब्सिडी, रबी 2026-27 के लिए मंजूर की गई दरों (जो 01.10.2026 से 31.03.2027 तक लागू रहेंगी) के आधार पर दी जाएगी।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *