Asian Games 2026: Kamaljeet and Suruchi Singh secure India's 2nd gold

भारत के कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश को खेलों का दूसरा गोल्ड दिलाया। यह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है ।

कमलजीत और सुरुचि ने स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 364.7 का स्कोर किया और दक्षिण कोरिया तथा ईरान पर अपनी बढ़त बनाए रखी। 18 शॉट्स के बाद दोनों ने 424.9 का स्कोर करते हुए बढ़त को और मजबूत कर लिया ।

अंतिम चरण में भारतीय जोड़ी ने सात अंकों की बढ़त के साथ प्रवेश किया और कुल 484.6 का स्कोर हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। दक्षिण कोरिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

भारत का इन खेलों में पहला स्वर्ण पदक महिला क्रिकेट टीम ने जीता था, जिसने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था ।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुरुचि सिंह और कमलजीत की इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की सफलता को हरियाणा और देश के लिए गौरव का विषय बताया ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *