Bodies of 2 Missing SPO Personnel Recovered in Jammu and Kashmir’s Kishtwar
गुरुवार, 12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के गोलियों से छलनी शव मिले ।
 
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार से लापता इन दो SPO के शव जिले के दूर-दराज के दच्छन इलाके से बरामद किए गए ।
 
हालांकि, उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं, जिससे किसी आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है ।
 
इन दोनों SPO की पहचान बबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। वे दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) में तैनात थे। ये दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों SPO के लापता होने से पहले, स्थानीय लोगों ने कियार और डेराना के बीच के इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनी थीं।
 
इनके लापता होने के बाद, पुलिस, CRPF और सेना ने मिलकर इन्हें खोजने के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *