रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर, पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा । रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह मौका ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का भी प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इस ऐतिहासिक स्मारक से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे । दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान युवाओं (‘युवा शक्ति’) के योगदान का भी जश्न मनाया जाएगा, क्योंकि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की देश की यात्रा में भारत की युवा आबादी की अहम भूमिका है । संसद ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक’ पारित किया है, जिससे ‘वंदे मातरम’ को अपमानजनक कृत्यों के खिलाफ कानूनी सुरक्षा मिल गई है । ‘वंदे मातरम्’ का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में खास स्थान रहा है. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना यह गीत आजादी की लड़ाई के दौर में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गया था । Post navigation CID Arrests Ex-JPSC Chairperson: ଝାଡ଼ଖଣ୍ଡ JPSC ନିଯୁକ୍ତି ଦୁର୍ନୀତି ମାମଲା: ପୂର୍ବତନ ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଏଲ୍ ଖୈଙ୍ଗଟେ ଗିରଫ