Kingpin Of Mahadev Betting App Case Arrested; CBI Searches in 6 States

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को 6,000 करोड़ रुपये के ‘महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप’ घोटाले के कथित मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया।

ED ने चंद्राकर को ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) मामलों की एक विशेष अदालत में पेश किया और 19 नवंबर तक उसकी कस्टडी हासिल कर ली।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि CBI ने ‘महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप’ मामले की जांच के सिलसिले में छह राज्यों में 33 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे ‘म्यूल’ बैंक खातों (दूसरों के नाम पर खोले गए खाते) और हवाला चैनलों के इस्तेमाल का पता चलता है।

एजेंसी ने बताया कि ओमान से प्रत्यर्पित होकर आने के बाद, सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर ये छापेमारी की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, मुंबई, नागपुर, अमृतसर, भोपाल और रायपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। ये ठिकाने बेटिंग प्लेटफॉर्म के ‘पैनल ऑपरेटरों’ से जुड़े हुए थे।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *