Hemant Soren Announces Cancellation of JSSC CGL Exam After 24-Day Student Protest

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के 24 दिन के विरोध-प्रदर्शन के बाद एक बड़ा ऐलान किया है।

झारखंड में जेपीएससी`और जेएसएससी उम्‍मीदवारों के 24 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्‍य सरकार ने जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा 2024 और टीडीपीएल एजेंसी द्वारा संचालित सभी प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं । मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल शाम मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद यह घोषणा की ।

प्रभावित भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी परीक्षाओं, नतीजों और उम्मीदवारों के चयन को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 2014 से आयोजित परीक्षाओं की जांच के आदेश भी दिए हैं।

संबंधित विभागों और आपराधिक जांच विभाग (CID) को जांच करने और कथित गड़बड़ियों की पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा, राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए सुझाव देने के मकसद से एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन करेगी।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *