आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार सुबह आरोप लगाया कि मेटा ने बिना कोई वजह बताए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगा दी है। केजरीवाल ने दावा किया कि मेटा के भारत ऑफिस से सफाई मांगने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन कंपनी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने मेटा और मेटा इंडिया को टैग करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री के सामने इतना भी मत झुकिए कि एक दिन वे आपको सिर्फ़ उन्हीं का अकाउंट चलाने दें।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को भेजे गए ईमेल का सिर्फ़ आम जवाब (acknowledgement) मिला, कोई ठोस जवाब नहीं । उन्होंने इसे “बहुत खराब सर्विस” बताया । यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से E20 पेट्रोल के मुद्दे पर सरकार को निशाना बना रहे हैं । हाल ही में उन्होंने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास तक एक मार्च का नेतृत्व भी किया था । Post navigation Tarun Tejpal Gets 10-Year Jail Term in 2013 Goa Rape Case 4 Iconic Traditional Cultural Practices of Odisha Including Ratha Jatra Listed in National Inventory