मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर की दोपहर तक एक भीषण चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम के तट से नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की संभावना है । इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते रहने की प्रबल संभावना है। आज, 16 नवंबर की शाम तक, यह दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों के ऊपर एक चक्रवाती तूफान (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में तब्दील हो सकता है। इसके बाद, 17 नवंबर 2026 की शाम तक, यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है । इस तूफान के ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ के रूप में तट से टकराने की आशंका है, जिसमें हवा की गति 120–130 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तट से टकराते समय हवा के झोंकों की गति 145 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है । इस चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश के तट पर तेज हवाएं चलने और मौसम की कठिन परिस्थितियां पैदा होने की संभावना है । Post navigation जय शाह को फिर मिली जिम्मेदारी, दूसरी बार बने ICC चेयरमैन