Sonia Gandhi's Memoir, 'Belonging: A Journey of Love’ released Today
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा, ‘Belonging: A Journey of Love’ मंगलवार (10 नवंबर) को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है । यह किताब अब देश भर की किताबों की दुकानों पर उपलब्ध है ।
 
544 पन्नों की यह किताब इटली से भारत तक सोनिया गांधी के सफर, राजीव गांधी के साथ उनकी शादी, उनके निजी नुकसान और राजनीति में बिताए गए दशकों पर प्रकाश डालती है ।
 
इस किताब में सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ अपने संबंधों को याद किया है, साथ ही आपातकाल जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए परिवार के राज शेयर किए हैं ।
 
इस किताब के जारी होने के बाद, कांग्रेस नेताओं ने इसे सोनिया गांधी के जीवन, उनके संघर्षों, बलिदानों और राजनीतिक सफर को समझने का एक अहम जरिया बताया है ।
 
पार्टी नेताओं के अनुसार, यह किताब सोनिया गांधी के जीवन के उन अनुभवों और फैसलों पर रोशनी डालती है, जिनका भारतीय राजनीति पर गहरा असर पड़ा है ।
 
यह संस्मरण सोनिया गांधी के जीवन के कुछ खास पलों को भी सामने लाता है। इन पलों में जन्म के तुरंत बाद उनके बच्चे की मौत, 1984 में उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, और 1991 में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत जैसी घटनाएं शामिल हैं।
 
भारत में हार्परकॉलिन्स द्वारा प्रकाशित यह संस्मरण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्फ्रेड ए. द्वारा भी जारी किया जा रहा है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *