3-Storey Under Construction Building Collapses in Delhi’s Chawri Bazar 2 Dead Several Feared Trapped
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
 
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन निर्माण स्थल को सील कर दिया है।
 
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *