4 CISF personnel killed after colleague opens fire at camp in J&K
मंगलवार शाम जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में SEWA-2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के कैंप में CISF के चार जवानों की मौत हो गई। इन जवानों पर उनके ही एक साथी ने फायरिंग कर दी थी। मारे गए जवानों में असिस्टेंट कमांडेंट रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है।
 
यह घटना जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में मौजूद हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट पर तैनात CISF जवानों के बीच हुई। फायरिंग में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।
 
मारे गए जवानों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार और कॉन्स्टेबल मोहम्मद रफ़ीक के तौर पर हुई है। इस घटना को ‘फ्रैट्रीसाइड’ (यानी एक ही फ़ोर्स के जवानों के बीच फायरिंग) का मामला माना जा रहा है।
 
आरोपी CISF हेड कॉन्स्टेबल अवधेश सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है और पुलिस व अन्य एजेंसियां ​​घटना के बारे में उससे पूछताछ कर रही हैं।
 
कठुआ ज़िला पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुँच गई है और उसे इस घटना की जाँच का ज़िम्मा सौंपा गया है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *