major-reshuffle-in-bjp-it-cell-deepak-mhaske-replaces-amit-malviya

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में बड़े बदलाव के बाद एक नई टीम का ऐलान किया है । इस बदलाव में कई बड़े नेता शामिल हैं और नियुक्तियों में युवाओं, महिलाओं और जातिगत समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है। नई लिस्ट में स्मृति ईरानी, ​​वसुंधरा राजे सिंधिया और मनप्रीत बादल जैसे नेता शामिल हैं।

मुख्य बदलावों में अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटाना और पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाना शामिल है। बी.एल. संतोष पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। पुरी के सांसद संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।  भाजपा ने करीब 11 सालों से आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक पद पर तैनात अमित मालवीय को पदमुक्त कर दिया है । उनकी जगह छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता दीपक महस्के को पार्टी के आईटी सेल की कमान सौंपी गई है।

13 उपाध्यक्षों में तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, भारती प्रवीण पवार, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं। इनमें से छह सदस्य महिलाएं हैं।

आठ महासचिवों में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया और स्मृति ईरानी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी और भरोसा जताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करेगी और जनसेवा पर ध्यान देगी ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *