2026 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। ये नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़ा झटका हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने 54 सीटें जीतकर अमेरिकी सीनेट पर अपना नियंत्रण बना लिया है। ये मध्यावधि चुनाव अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों के लिए हुए थे। डेमोक्रेट्स ने हाउस में बहुमत के लिए जरूरी 218 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, 228 सीटों पर जीत हासिल की । जबकि कई सीटों पर अभी भी गिनती जारी है। उनकी सीटों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इन चुनावों में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, और भारतीय मूल के तीन नेता विजयी रहे हैं। फ्लोरिडा में, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार पिया डंडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व मरीन केसी असकर को हराकर जीत दर्ज की। उनकी यह जीत अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। वहीं, वर्जीनिया से डेमोक्रेटिक नेता सुहास सुब्रमण्यम फिर से चुने गए हैं। बराक ओबामा के पूर्व सलाहकार रहे सुब्रमण्यम ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में एक और कार्यकाल हासिल किया है। मैरीलैंड में, लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर भी फिर से चुनी गई हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब क्रोप को हराकर अपना पद बरकरार रखा। भारत के हैदराबाद में जन्मीं मिलर अमेरिकी राजनीति में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इन नतीजों पर सबकी पैनी नजर है, क्योंकि इनका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन और अमेरिका में राजनीतिक शक्ति के संतुलन पर गहरा असर पड़ सकता है। Post navigation Darshan Suspended at Srimandir for 4 Hours Today: ଆଜି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ବନକଲାଗି ନୀତି: ୪ ଘଣ୍ଟା ସର୍ବସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ବନ୍ଦ