Arvind Kejriwal's march to PM's residence over E20 petrol
दिल्ली की सड़कों पर आज E20 को लेकर भारी बवाल देखने को मिला । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज E20 के विरोध प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने से रोके जाने के बाद, E20 ईंधन लागू किए जाने के विरोध में धरना दिया ।
 
मार्च से पहले केजरीवाल ने कहाथा क़ि ट्रंप के दबाव में प्रधानमंत्री देश के लोगों पर इथेनॉल थोप रहे हैं । उन्होंने ये भी कहा हे कि देश पर E20 थोपना बंद करिए । वरना देश फिर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
 
पार्टी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने E20 ईंधन के खिलाफ शुरू किए गए ऑनलाइन अभियान में देश भर से 2 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाए हैं ।
 
खबरों के मुताबिक, वे प्रधानमंत्री को खुद पत्र सौंपना चाहते थे; लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
 
केजरीवाल के मार्च को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए थे । दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने मार्च के लिए अनुमति नहीं ली थी ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *