एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें एयर चीफ (चीफ ऑफ एयर स्टाफ) के रूप में कार्यभार संभाला । उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह ली है, जो 28वें एयर चीफ के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कार्यकाल 21 दिसंबर 1984 से 31 अक्टूबर 2026 तक रहा ।

नए एयर चीफ इससे पहले कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर रह चुके हैं। इनमें ‘चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ’ (CISC), ‘हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ’ (IDS) और ‘सेंट्रल एयर कमांड’ के AOC-इन-C जैसे पद शामिल हैं ।

वे एक ‘एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट’ और ‘क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ हैं, जिन्हें 3,500 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में नेशनल डिफेंस एकेडमी, बांग्लादेश का डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज शामिल हैं ।

दीक्षित ‘ऑपरेशन रक्षक’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित कई प्रमुख अभियानों का भी हिस्सा रहे हैं ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *