p-nadda-hits-back-at-rahul-gandhi-over-the-politicization-of-the-students-protest
बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर राहुल गांधी पर तीखा हमला किया । नड्डा ने कहा कि सरकार संसद में इस मुद्दे पर हर तरह की चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है ।
 
नड्डा ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे का राजनीतिकरण करना सही नहीं है । उन्होंने कांग्रेस शासित कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं पर सवाल उठाए और कहा कि उस समय राहुल गांधी चुप थे, लेकिन अब वे विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं ।
 
नड्डा ने पूछा है राहुल गांधी इतने चुनिंदा क्यों हैं? इससे साफ होता है कि छात्रों का कल्याण आपका मकसद नहीं है।
 
नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। BJP अध्यक्ष ने साफ किया कि सरकार आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि सिर्फ़ रचनात्मक चर्चा चाहती है।
 
उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए विपक्ष को जितना समय चाहिए, उतना दिया जाएगा। नड्डा ने भविष्य में पेपर लीक को रोकने के लिए रचनात्मक सुझाव देने की भी अपील की।
 
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, “हम छात्रों और परीक्षा देने वालों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे।”

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *