15-dead-after-consuming-toxic-liquor-in-pune-several-critical
पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के काले पडल इलाके में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों की जान चली गई ।
 
इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है । शुरुआती जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेड़े ने बनाई थी, जो कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार में शामिल है । इसे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेचा गया ।
 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
 
दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पडल में लोगों ने यह शराब पी थी । सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस मामले में तुरंत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।”
 

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *