अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे, लेकिन उन्होंने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी। वह फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हुए थे। लखनऊ में उनका ‘फिटनेस प्लैनेट’ नाम का जिम भी था और वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे।

साल 2011 में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी सैफई में बेहद भव्य तरीके से हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही थी।

प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *