850 Fast Track Special Courts to Be Expanded to Ensure Swift Justice in Rape and POCSO Cases

देश में दुष्कर्म और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने और इसके विस्तार को मंजूरी दे दी है।

यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगी। इसके तहत देशभर में 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट संचालित किए जाएंगे, ताकि दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना पर केंद्र सरकार कुल 3,788 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

सरकार का उद्देश्य यौन अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाना, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

केंद्र सरकार ने दोहराया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और बच्चों के यौन शोषण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *