शहर में हाल के विरोध प्रदर्शनों के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर को लेकर विभिन्न व्यापारिक एवं कारोबारी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है । संगठनों ने इन प्रदर्शनों से हो रहे आर्थिक नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है । तीन बाजार संघों ने आरोप लगाया है कि लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण राजधानी के विभिन्न बाजारों में कारोबार प्रभावित हो रहा है । उनका कहना है कि प्रदर्शनों से यातायात बाधित होने और ग्राहकों की बाजारों तक पहुंचने में परेशानी होने के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारिक संगठनों के अनुसार, साल के सबसे व्यस्त खरीदारी सीजन में बार-बार होने वाली इन बाधाओं का असर न केवल दुकानदारों, बल्कि कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। संगठनों ने प्रधानमंत्री से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि बाजारों में सामान्य कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें और व्यापारियों, कर्मचारियों तथा अन्य कामगारों के हितों की रक्षा हो सके। Post navigation दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को जारी किया नोटिस, तिरंगा मार्च पर रोक Farewell to Odisha Governor Dr. Hari Babu Kambhampati: ଓଡ଼ିଶାରୁ ବିଦାୟ ନେଲେ ଡ. ହରି ବାବୁ କମ୍ଭମପାଟି: ଲୋକ ଭବନରେ ‘ଗାର୍ଡ ଅଫ୍ ଅନର୍’ ଓ ବିମାନବନ୍ଦରରେ ଦିଆଗଲା ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧନା