India beat New Zealand by 4 wickets in first T20I

क्राइस्टचर्च में भारत ने न्यूज़ीलैंड के 225 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया, जो T20I इतिहास में भारत का बड़ा सफल रन चेज़ है ।

न्यूज़ीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन बनाए, जिसके जवाब में संजू सैमसन (67 रन) और श्रेयस अय्यर (42 रन) ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुँचाया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार की भी वापसी हुई । नमन धीर ने आखिर में शानदार पारी खेली; उन्होंने 15 गेंदों पर 42 रन बनाए और यह सुनिश्चित किया कि अंत में भारत को कोई परेशानी न हो ।

सीरीज़ के पहले मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिससे न्यूज़ीलैंड का स्कोर 225/4 तक पहुँच गया ।

226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत पर दबाव पड़ने की उम्मीद थी, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जिससे भारत को अच्छी लय मिली। अभिषेक 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए ।

कुल मिलाकर, भारत से बेहतर गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग की उम्मीद थी ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *