बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है । जांच के अनुसार, हमलावरों का शुरुआती निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि अभिनेता सलमान खान थे । सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण हमलावरों ने अपनी योजना बदल दी। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को आसान निशाना मानते हुए उनकी कार पर गोलीबारी की । इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कथित संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने और हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है । इस घटना के बाद कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है । हालांकि, मामले से जुड़े इन दावों की आधिकारिक पुष्टि और जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है । Post navigation Vijayadashami Celebrations Today: ଆଜି ପବିତ୍ର ବିଜୟାଦଶମୀ Heavy Rain: ବଙ୍ଗୋପସାଗରରେ ପୁଣି ଦାନା ବାନ୍ଧୁଛି ଲଘୁଚାପ: ୨୩ ସୁଦ୍ଧା ଅଧିକ ଘନୀଭୂତ ହେବା ସମ୍ଭାବନା