PM Modi, Putin held bilateral talks ahead of BRICS Summit
नई दिल्ली में 18वें BRICS समिट से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम द्विपक्षीय बातचीत शुरू की।
 
पुतिन भारत मंडपम पहुंचे और PM मोदी के साथ बातचीत की । उनकी बातचीत के एजेंडे में व्यापार, रक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे शामिल थे।
 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए रूस आने का न्योता दिया है। PM मोदी ने यह न्योता स्वीकार कर लिया है।
 
दोनों नेताओं ने भारत मंडपम में गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया । रणनीतिक और कूटनीतिक वार्ताओं के इस हाई-प्रोफाइल दौर के बीच पीएम मोदी ने एक ऐसा खास और दिल जीतने वाला कदम उठाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है ।
 
PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुवल्लुवर द्वारा लिखी गई कालजयी तमिल क्लासिक ‘तिरुक्कुरल’ का हिंदी अनुवाद भेंट किया।
 
अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुए ।
 
18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा ।

By Nirvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *